हमार नेता हैं बहुत कमाल
उनके रहते हैं दाँत हमेशा लाल
पूरे दिन खाते हैं वे पान
देश की मुसीबतों का उनको बिलकुल नहीं ज्ञान
जब आप होते वोटिंग लाईन में खड़े
करते हैं वे वादे बड़े-बड़े
भूल जाने में उनसे नहीं कोई अच्छा
उनसे बेहतर देश चलाये बच्चा
एक भी नहीं है सच्चा
उनके हाथों में पड़े
देश हमारा सड़े
आपस में वे हमेशा लड़ें
देखकर देश का बुरा हाल
मन में आता है ख्याल
अगर मैं होती नेता
देश प्रगति कि ओर कदम लेता
Tuesday, 4 December 2007
Subscribe to:
Posts (Atom)